सड़कों का बिछेगा जाल, पूरे साल की कार्ययोजना तैयार
Agra News - लोक निर्माण विभाग ने 2026-27 के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। इसमें सड़कों का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, नवनिर्माण और मरम्मत शामिल है। जनपद की 5 प्रमुख सड़कों के 75.59 किलोमीटर हिस्से का चौड़ीकरण तथा 81 नई सड़कों के 147.11 किलोमीटर नवनिर्माण की योजना बनाई गई है, जिससे ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड में अधिशाषी अभियंता अपने सहयोगी इंजीनियरों की टीम के साथ कार्ययोजना बनाने में काफी दिनों से जुटे थे। कई जगह की सर्वे रिपोर्ट। मौके की स्थालीय स्थिति के बाद मेहनत कागजों पर खींच दी गई। जिसका असर दिखाई अब जल्द ही धरातल पर दिखाई देने लगेगा। जनपद में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोकनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। योजना के अंतर्गत सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, नवनिर्माण, मरम्मत एवं बायपास निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।
अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड ज्ञान प्रकाश के मुताबिक जनपद की 5 प्रमुख सड़कों के 75.59 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की कार्ययोजना तैयार की गई है। वहीं धर्मार्थ मार्गों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, निर्माण एवं विकास के लिए 3 सड़कों के 18.024 किलोमीटर कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। ग्रामीण संपर्क मार्गों को प्राथमिकता देते हुए 150 से अधिक आबादी वाली बसावटों को जोड़ने हेतु 81 नई सड़कों के 147.11 किलोमीटर नवनिर्माण की योजना बनाई गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त सहावर बायपास के 3.4 किलोमीटर निर्माण की कार्ययोजना भी तैयार की गई है, जिससे क्षेत्र में यातायात दबाव कम होने की संभावना है। जनपद की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार के लिए भी विभाग ने विशेष योजना बनाई है। इसके तहत 94 सड़कों के 490.64 किलोमीटर हिस्से की मरम्मत का प्रस्ताव तैयार किया गया है। साथ ही राज्यमार्ग, प्रमुख जिला मार्ग, अन्य जिला मार्ग एवं ग्रामीण मार्गों की मरम्मत और नवीनीकरण के लिए 55 सड़कों के 88.265 किलोमीटर कार्यों की योजना बनाई गई है। लोकनिर्माण विभाग की इस व्यापक कार्ययोजना से जनपद में सड़क अवसंरचना मजबूत होने के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में यातायात सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना जताई जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


