Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsRising Vegetable Prices Burden Consumers Amid Inflation
बढ़ती महंगाई से आम आदमी बेहाल, सब्जियों के दामों ने उड़ाए होश

बढ़ती महंगाई से आम आदमी बेहाल, सब्जियों के दामों ने उड़ाए होश

संक्षेप: Agra News - शहर में बढ़ती महंगाई के कारण सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं के बजट पर असर पड़ रहा है। कासगंज, सोरों, और अन्य बाजारों में कई सब्जियां 100 रुपये प्रति किलो के पार बिक रही हैं। आमजन ने प्रशासन से दाम नियंत्रित करने और आपूर्ति बेहतर करने की मांग की है।

Thu, 13 Nov 2025 01:01 AMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

शहर में बढ़ती महंगाई के बीच सब्जियों के दाम लगातार उपभोक्ताओं की जेब पर भार डाल रहे हैं। स्थानीय बाजारों, विशेषकर कासगंज, सोरों, अमांपुर, सिढ़पुरा, सहावर, गंजडुंडवारा व पटियाली में सब्जियों की कीमत सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ गई है, जिसके चलते आमजन के घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। बुधवार को सब्जी मंडियों में कई सब्जियों के दाम 100 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बथुआ और सेम 120 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। वहीं लहसुन और धनिया भी 100 रुपये प्रति किलो के भाव पर मिल रहा है। इसके अलावा तोरई और परमल 80 रुपये प्रति किलो, शिमला मिर्च 80 रुपये प्रति किलो, टमाटर 60 रुपये प्रति किलो, आलू 60 रुपये प्रति किलो और लौकी 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार खेतों से मंडियों तक माल कम पहुंच रहा है, जिसकी वजह से कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।

वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि रोजमर्रा की रसोई पर इसका भारी असर पड़ रहा है। सामान्य सब्जियों के दाम बढ़ने से परिवारों को बजट में कटौती करनी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से मंडियों में दाम नियंत्रित कराने और आपूर्ति सही करने की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।