Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsRising Threat of Stray Cattle Farmers and Citizens in Distress
बोले कासगंज: दहशत: शहर से लेकर गांवों तक आवारा गोवशों का आतंक

बोले कासगंज: दहशत: शहर से लेकर गांवों तक आवारा गोवशों का आतंक

संक्षेप:

Agra News - छुट्टा गोवंशों की समस्या ने शहर और गांवों में लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। ये न केवल फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि सड़कों पर हादसों का कारण भी बन रहे हैं। कई लोगों को जान गंवानी पड़ी...

Oct 14, 2025 09:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

शहर से लेकर गांवों तक छुट्टा गोवंशों न केवल खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बल्कि इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। ऐसे में रास्तों पर सांड़ देखते ही लोगों के अंदर आगे बढ़ने पर डर बैठ जाता है, इस स्थिति से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में आए दिन राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर के प्रमुख बाजार हों या ग्रामीण क्षेत्र में गांव और खेत। हर जगह ही छुट्टा गोवंश सांड़ आपको घूमते नजर आ जाएंगे। लोगों ने हिन्दुस्तान के बाेले कासगंज संवाद में अपना दर्द बयां किया। मीण क्षेत्रों में यह छुट्टा गोवंश किसानों की खेतों में घुसकर उनकी फसल को बर्बाद कर रहे हैं तो वहीं हाइवे पर भी सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रात के समय में दो पहिया वाहन चालक इनसे टकराकर घायल हो जाते हैं। इतना नहीं शहर के बाजारों में दुकानदार छुट्टा गोवंशों से परेशान हैं। सांड़ दुकानदारों की दुकान पर चढ़ आते हैं और नुकसान कर देते हैं। कभी कभी तो यह सांड़ शहर के व्यस्तम बाजार में आपस में झगड़ा करते हैं तो बाजार में भगदड़ मच जाती है। लोग इनसे बचने के लिए इधर-उधर भागते हैं। अभी बीते दिनों सांड़ के हमले से अमांपुर क्षेत्र में की एक महिला घायल हो गई थी। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया था। आपके लोक प्रिय हिन्दुस्तान अखबार के बोले कासगंज संवाद में लोगों ने इस समस्या पर अपनी बात आौर गोवंश को लेकर आ रही दिक्कतों को साझा किया। लोगों ने कहा कि, खुले में घूमने वाले गोवंश शहर से लेकर गांवों तक लोगों के सिर दर्द बने हुए हैं। किसानों की खेतों में खड़ी धान, आलू, मटर, सरसों, गोभी, पत्ता गोभी, पालक, हरी मिर्च, लहसुन की फसल को यह नष्ट कर रहे हैं। किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। खेतों में फसल की दिन रात रखवाली कर रहे हैं। शहर के व्यस्तम बाजार प्रभु पार्क रोड, नदरई गेट, सोरों गेट, बिलराम गेट इलाके में भी सांड़ों के आतंक से दुकानदार व आम लोगों परेशान हैं। यह छुट्टा गोवंश दुकान पर चढ़ जाते हैं और उनका नुकसान कर देते हैं। कड़ी मशक्कत के बाद दुकानदार इन्हें अपनी दुकान से हटाते हैं। शहर के कासगंज-सोरों मार्ग पर भी छुट्टा गोवंशों से लोग परेशान हैं। रात के समय में यह वाहन चालकों के मुसीबत बने हुए हैं। कई बार इनके टकराने से हादसे हुए हैं। इन घटनाओं में कई लोगों ने अपनी जान गवांई है। लोगों ने गुहार लगाते हुए कहा कि, छुट्टा गोवंशों पकड़वाकर गोशाला भिजवाने की व्यवस्था कर दी जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है। शहर से गांवों तक साड़ों का आतंक है। आए दिन रात के समय दो पहिया, चार पहिया वाहन इनसे टकरा जाते हैं। लोगों शरीरर के साथ साथ अर्थिक नुकसान होता है। छुट्टा गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाना चाहिए। ताकि जानमाल की हानि रुक सके। - अभिषेक छुट्टा गोवंश खेतों में खड़ी किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। किसानों के भगाने पर उन पर हमला कर घायल कर देते हैं। अभी बीते दिनों अमांपुर में एक महिला पर सांड़ ने हमला कर घर कर दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सांड़ों को भी गोशाला भिजवाना चाहिए। - अनुराग सांड़ खेतों में घुसकर खड़ी फसल को खा जाते हैं या रौंद देते हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होता है। भिंडी, करेला, कद्दू जैसी सब्जियों और गन्ने इस समय अधिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रशासन को किसानों की समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए। - भगवान देवी शहर के बाजारों में भी सांड़ों का आतंक है। भीड़भाड़ वाले इलाके में जब ये सांड़ आपस में लड़ते हैं तो बाजार खाली हो जाते हैं। इनके के पास भी निकलने में लोग डरते हैं। छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला में भेजना चाहिए। ताकि लोगों सुरक्षित रहें। - दीपक कुमार शहर के व्यस्तम बाजार नदरई गेट और सोरों गेट पर भी सांड़ का आतंक है। यह सांड़ दुकानदारों की दुकान में घुस आते हैं और उनका नुकसान कर देते हैं। कभी कभी तो यह सांड़ बाजार में आपस में झगड़ा करके बाजार में उत्पात मचाते हैं। लोगों को इनसे बचना पड़ता है। - राधेश्याम कासगंज-सोरों फोर-लेन मार्ग पर बड़ी संख्या में सांड़ विचरण करते हैं। रात के समय यह हादसों को निमंत्रण देते हैं। कई बार बाइक सवार इनसे टकराकर घायल हो गए हैं। इसके बावजूद भी प्रशासन इन्हें पकड़वाकर गोशाला नहीं भिजवा रहा है। - ज्ञान सिंह सांड़ अक्सर सड़कों पर झुंड में घूमते रहते हैं। इससे वाहन चालकों के लिए बना रहता है। इससे दुर्घटनाएं होती हैं। सांड़ राहगीरों पर हमला भी हमला देते हैं। इससे गंभीर चोटें आती हैं। प्रशासन को अभियान चलाकर गोशाला भेजना चाहिए। - हाकीम सिंह हमने कुछ दिन पहले खेत में आलू की फसल की बुआई की थी। सांड़ों के झुंडों ने पूरी फसल खराब कर दी। आलू निकालकर खा गए। अब फिर से मेहनत करनी होगी। ग्रामीण क्षेत्र में किसान अधिक परेशान हैं। समस्या का समाधान होना चाहिए। - लक्ष्मी रात के समय में सांड़ हाइवे पर मौत को निमंत्रण दे रहे हैं। आए दिन इनसे लोग टकराकर घायल हो जाते हैं। प्रशासन से मांग है कि इन्हें पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाए। ताकि किसानों और आम लोगों को सहूलियत मिल सके। - पूनम देवी राह चलते लोगों पर सांड़ हमला कर घायल देते हैं। इनके हमले में कई लोग जान गंवा चुके हैं। प्रशासन को किसानों और आम लोगों की समस्या पर ध्यान देते हुए इनके पकड़ने के लिए अभियान चलाना चाहिए। ताकि इनके आतंक से मुक्ति मिले। - मीना देवी हमने कुछ दिन पहले खेत में आलू की फसल की बुआई की थी। सांड़ों के झुंडों ने पूरी फसल खराब कर दी। आलू निकालकर खा गए। अब फिर से मेहनत करनी होगी। ग्रामीण क्षेत्र में किसान अधिक परेशान हैं। समस्या का समाधान होना चाहिए। - लक्ष्मी सरकार ने छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाना के निर्देश दिए हैं, लेकिन जिले में अभी तक इन्हें पकड़वाकर गोशाला नहीं भिजवाया है। यह छुट्टा पशु लोगों की जान के लिए खतराह हैं। प्रशासन को संज्ञान लेकर इन्हें पकड़वाकर गोशला भिजवाना चाहिए। - विक्रम मौर्य छुट्टा पशु खेतों में खड़ी किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। रात में भी कभी कभी फसल की रखवाली करनी पड़ती है। हमारे गांव आदर्श नगर में सांड़ से सभी गांव के लोग व किसान परेशान है। समाधान होना चाहिए। - सुनीता देवी अभी बीते दिनों शहर के सोरों गेट बाजार में सांड़ आपस में झगड़ रहे थे। यह देख बाजार में भगदड़ मच गई थी। शहर से लेकर गांवों तक इनके आतंक से सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। प्रशासन को अभियान चलाकर गोशाला भिजवाना चाहिए। - शेर सिंह शहर से लेकर गांव तक सांड़ से किसान और आम लोग परेशान हैं। जब झगड़ते हैं तो बाजार में भगदड़ सी मच जाती है। गांवों में यह किसान की फसल चौपट कर रहे हैं। इतना नहीं उनके भगाने पर यह उनके ऊपर हमला कर देते हैं। - राजा बाबू आक्रामक प्रवृति वाले सांड़ इंसानों पर हमला कर देते हैं। अभी बीते दिनों अमांपुर में भी एक महिला पर सांड़ ने हमला किया था। इससे पहले भी सांड़ की हमले में कई लोग जान गवां चुके हैं। इसके बावजूद भी प्रशासन ने इन्हे गोशाला नहीं भिजवाया है। - रवि कुमार