Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsRising Dengue Cases Amid Ongoing Typhoid and Viral Fever Outbreak in District
आगरा में डेंगू ने दी दस्तक , एक केस मिला; वायरल बुखार के 300 से ज्यादा मरीज पहुंचे अस्पताल

आगरा में डेंगू ने दी दस्तक , एक केस मिला; वायरल बुखार के 300 से ज्यादा मरीज पहुंचे अस्पताल

संक्षेप: Agra News - जिले में डेंगू के मामले बढ़ने लगे हैं। दीपावली के बाद जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है, जिसमें 338 वायरल बुखार और 74 डायरिया के मरीज शामिल हैं। एक डेंगू और तीन टाइफाइड के नए मरीज भी मिले हैं। 

Sat, 25 Oct 2025 12:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

जिले में डेंगू के केस बढ़ने लगे हैं। टाइफाइड, वायरल बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पांच दिवसीय दीपावली पर्व संपन्न होने के बाद शुक्रवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ी। जिसमें 338 वायरल बुखार, 74 डायारिया मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने ऐहतियात बरतने की सलाह दी। साथ ही जिला अस्पताल लैब से मिली जांच रिपोर्ट में एक डेंगू और तीन टाइफाइड के नए मरीज मिले हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सकों को दिखाने के लिए शुक्रवार को 1628 मरीजों ने पर्चे बनवाए। इसके अलावा निजी अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ देखने को मिली।

जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने के लिए मरीजों को घंटो लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। इसके बाद तब कहीं जाकर उनका नंबर आया। 176 बड़े व 162 बच्चे वायरल बुखार मिले तो वहीं 74 मरीज डायरिया से पीड़ित थे। जिला अस्पताल की लैब से आई जांच रिपोर्ट में एक डेंगू पॉजिटिव मिला है। जबकि तीन लोगों में टाइफाइड की पुष्टि हुई है।

चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मरीजों को दवाएं लिखीं और ऐहितयात बरतने की सलाह दी। मौसम में बार-बार बदलाव हो रहा है। सुबह सर्दी तो दोपहर में गर्मी हो रही हैं। इस समय वायरल बुखार फैल रहा है। खान-पान एवं साफ-सफाई का ध्यान रखें। बिना चिकित्सक की सलाह के दवा का सेवन न करें।