Agra News: पढ़ाई के लिए शरीर दान कर गयीं मीनाक्षी
Agra News: पश्चिम पुरी की निवासनी और सेवानिवृत्त शिक्षिका मीनाक्षी मदान का निधन हो गया। उनकी इच्छानुसार उनके पार्थिव शरीर को डॉक्टरों की पढ़ाई के लिए दान किया गया। पारिवारिक सदस्यों ने बजाजा कमेटी की मदद से शव को एस एन मेडिकल कॉलेज पहुँचाया। इस पहल के लिए कमेटी के सदस्यों ने परिवार का आभार व्यक्त किया।

Agra News: जी जी रेजीडेंसी,पश्चिम पुरी निवासनी रत्न मुनि जैन इंटर कालेज से सेवानिवृत्त शिक्षक मीनाक्षी मदान पत्नी स्व श्री वेद प्रकाश मदान का कल निधन गया था। उनकी इच्छानुसार आज तक शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के सहयोग से डॉक्टरों की पढ़ाई के लिए एस एन को दान कर दिया गया।देहदान के लिए परिजन संदीप बजाज ने कमेटी के संजीव गुप्ता से सम्पर्क किया था। सूचना पर म अग्रवाल सूचना पर कमेटी के महासचिव राजीव अग्रवाल के निर्देश पर कमेटी के शववाहन से मृत शरीर को एस एन लाया गया। जहां एनाटॅमी विभागाध्यक्ष डाक्टर अंजलि गुप्ता के निर्देशन में विभाग ने शव प्राप्त किया।
इस मौके पर मृतक के पुत्र नीरज मदान ,पुत्रवधू श्रीमती सुनीता मदान, पौत्र सपन मदान,पौत्रवधू आकांक्षा मदान मौजूद रहे।कमेटी के अध्यक्ष धूमिल जिंदल,उपाध्यक्ष विष्णु गर्ग, ताराचंद गोयल व नंदकिशोर गोयल ने देहदानी परिवार की इस पहल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।


