ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराकासगंज में स्थापना दिवस पर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प

कासगंज में स्थापना दिवस पर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प

कोरोना त्रासदी को लेकर जनपद में लॉकडाउन है। इसी के चलते सोमवार को भाजपाइयों ने पार्टी का स्थापना दिवस घरों पर ही मनाया। घरों पर ही कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पंडित दीनदयाल...

कासगंज में स्थापना दिवस पर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प
हिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 06 Apr 2020 04:56 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना त्रासदी को लेकर जनपद में लॉकडाउन है। इसी के चलते सोमवार को भाजपाइयों ने पार्टी का स्थापना दिवस घरों पर ही मनाया। घरों पर ही कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

शहर में भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के आवास पर शहर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष पुष्प अर्पित किए। मोहनपुरा में बूथ अध्यक्ष सुखवीर सिंह पुंढीर एडवोकेट की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई। इस मौके पर ध्रुव पुंढीर, एसके राज मेथिल, राजीव पचौरी, सन्तोष वर्मा, पुष्पेंद्र वर्मा, डा. नीरज कुमार मौजूद रहे। गंजडुंडवारा में तेल मील कालोनी स्थित भाजपा के मंडल कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ। मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी पार्टी संस्थापक के तस्वीरों पर माल्यार्पण किया, पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष भारत गुप्ता, रामप्रताप चौहान, विनय द्विवेदी, सुभाष वर्मा, अशोक चौहान, रूबल गुप्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें