ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरागंगा यात्रा में गूंजा निर्मल-अविरल धारा का संकल्प

गंगा यात्रा में गूंजा निर्मल-अविरल धारा का संकल्प

निर्मल गंगा अभियान के चलते बुधवार को कासगंज पहुंची गंगा यात्रा का जनवासियों ने स्वागत-सत्कार किया। बैंडबाजों की धुन और गंगा मैय्या की जय-जयकार के बीच गंगा यात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई। यात्रा में...

गंगा यात्रा में गूंजा निर्मल-अविरल धारा का संकल्प
हिन्दुस्तान टीम,आगराWed, 29 Jan 2020 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

निर्मल गंगा अभियान के चलते बुधवार को कासगंज पहुंची गंगा यात्रा का जनवासियों ने स्वागत-सत्कार किया। बैंडबाजों की धुन और गंगा मैय्या की जय-जयकार के बीच गंगा यात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल प्रदेश के वन एवं जनपद के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने यहां लहरा घाट पर मां गंगा की आरती उतारी। सभी ने गंगा मैय्या को स्वच्छ रखने का एक सुर में संकल्प लिया।

गंगा यात्रा ने दोपहर बाद साढ़े तीन बजे कासगंज जनपद में प्रवेश किया। सजे धजे गंगा यात्रा के विशेष वाहन पर मुख्य अतिथि प्रदेश के वन मंत्री अनिल कुमार, सांसद राजवीर सिंह राजू भैय्या, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, विधायक सदर देवेंद्र राजपूत, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, विधायक अमांपुर देवेंद्र प्रताप सवार थे। उनके साथ कई दर्जन गाड़ियों का काफिला चल रहा था। जैसे ही गंगा यात्रा ने प्रवेश किया तो डीएम चन्द्रप्रकाश सिंह, एसपी सुशील घुले, सीडीओ तेजप्रताप मिश्र समेत आला अफसरों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

नगरिया के ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं ने पुप्ष वर्षा की। यात्रा का जैसे जैसे आगे बढ़ती गई, बीच-बीच में पड़े गांवों के लोगों के साथ परिषदीय और इंटर कालेजों के छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया। इस दौरान बड़े वाहनों के साथ तिरंगे झंडे और निर्मल गंगा यात्रा के झंडे लेकर बाइकों पर रैली के रुप में युवा चल थे। शाम को चार बजे गंगा यात्रा लहरा गंगा घाट पर पहंुची। यहां वन मंत्री अनिल कुमार व सांसद राजवीर सिंह समेत सभी अतिथियों ने मंत्रोच्चारणों के साथ हवन पूजन किया। इसके उपरांत शंखों की ध्वनि के साथ गंगा आरती की। यहां गंगा यात्रियों की भीड़ गंगा मैय्या की जय जयकार कर रहे थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें