गली मोहल्लों में जलभराव, निकासी का इंतजाम नहीं

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - कस्बा के वार्ड आठ के मोहल्ला घासी व इमामबख्श में जलभराव से लोग परेशान हैं। गंदा पानी मुख्य मार्ग पर बह रहा है और लोगों को मजबूरीवश इससे गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

गली मोहल्लों में जलभराव, निकासी का इंतजाम नहीं

कस्बा के वार्ड आठ के मोहल्ला घासी व इमाबख्श में जलभराव से लोग परेशान हैं। गंदा पानी मुख्य मार्ग पर बह रहा है। लोगों को मजबूरीवश पानी के बीच से ही गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मोहल्ला को जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है। बता दें कि मोहल्ला घासी व इमामबख्श में हो रहे जलभराव के मामले में स्थानीय सभासद ने नगर पालिका प्रशासन को भी अवगत कराया है, लेकिन उसके बाद भी जलभराव से निजात नहीं दिलाई जा रही है। इसकी वजह से लोगों मन्दिर गमादेवी, पालीवाल मन्दिर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को गन्दे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।

इसी मार्ग पर नाथूराम सुशीला देवी विद्या मंदिर इंटर कालेज, विद्या मंदिर, गोशाला जाने एवं श्मशान भूमि का जाने का मुख्य मार्ग है। इसकी वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कतें होती हैं। मोहल्ला के डा. गंगा सिंह शाक्य, श्याम राठौर, रमेश चन्द्र राठौर, दुर्योधन शाक्य ने समेत अन्य लोगों ने पालिका प्रशासन से नाले की साफ-सफाई कराकर गंदे पानी व जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है। समाजसेवी अब्दुल हफीज गांधी ने भी लोगों की मांग को नगर पालिका प्रशासन तक पहुंचाया है। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि शीघ्र ही नालों की सफाई कराकर जलभराव से निजात दिलाई जाए, जो गलियां नीची हैं, उनको ऊंचा कराया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।