ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरामौनी अमावस्या पर गंगा घाटों हुए धार्मिक अनुष्ठान

मौनी अमावस्या पर गंगा घाटों हुए धार्मिक अनुष्ठान

जनपद के गंगा घाटों पर मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। सोरों की हरिपदी गंगा, लहरा घाट, कादरगंज घाट पर दिनभर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित...

मौनी अमावस्या पर गंगा घाटों हुए धार्मिक अनुष्ठान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,आगराSat, 21 Jan 2023 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद के गंगा घाटों पर मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। सोरों की हरिपदी गंगा, लहरा घाट, कादरगंज घाट पर दिनभर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। शहर व कस्बों में भंडारों का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगाघाटों पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

शनिवार को सोरों की हरिपदी गंगा पर स्नान करने के लिए श्रद्धालु पहुंचना शुरु हो गए थे। गंगाघाटों पर दिनभर धार्मिक अनुष्ठान हुए। आश्रमों में भी भंडारे आयोजित हुए। राजस्थान, मध्यप्रदेश, आगरा व मथुरा से बड़ी संख्या में लोग सोरों पहुंचे। हरिपदी पर देवताओं की शांति के लिए उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान किए। गंगा स्नान के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान भी किया। गंगा स्नान के बाद मंदिरों में दर्शन किए। लहरा व कादरगंज घाट के आश्रमों में भी लोगों ने भंडारे आयोजित हुए। शहर में कई स्थानों पर मौनी अमावस्या पर भंडारे लगाए गए। इन भंडारों में लोग प्रसाद ग्रहण करते नजर आए। सोरों के कोतवाली प्रभारी गोविंदबल्लभ शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हरिपदी व लहरा घाट पर पुलिस बल की तैनाती की थी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें