Agra News: नरौरा से पानी में कमी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में थोड़ी राहत
Agra News: हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा बैराज से गंगा के जलस्तर में कमी आने के कारण पटियाली के बाढ़ प्रभावित गांवों में थोड़ी राहत मिली है। नरौरा बैराज से पानी में कमी से खेतों में भरा पानी वापस नदी में लौट रहा है। हालांकि, गांवों में बाढ़ के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित है और लोग वायरल रोगों से प्रभावित हो रहे हैं।

Agra News: हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा बैराज से गंगा में छोड़े जा रहे पानी में लगातार कमी होने के बाद पटियाली के बाढ़ प्रभावित गांवों में थोड़ी रहात जरूर मिली है। खेतों व गांवों के चारों ओर भरा पानी वापस नदी में लौट रहा है। मंगलवार को नरौरा बैराज से गंगा में तीन हजार क्यूसेक की कमी और आई है। नरौरा बैराज से गंगा में सुबह के समय 62 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी के जलस्तर में तीन सेंटीमीटर की गिरावट आई है। गंगा के जलस्तर में कमी होने से पटियाली के बाढ़ प्रभावित गांवों में थोड़ी राहत जरूरी है।
पटियाली के बाढ़ प्रभावित गांव राजेपुर कुर्रा के रहने वाले केपी सिंह ने कहा कि खेतों व गांव के चारों ओर भरा बाढ़ का पानी अब वापस नदी की और लौट रहा है। खेतों व गांवों के चारों ओर पानी भरा होने से विद्युत पोल पानी में डूबे हुए हैं। जिसकी वजह से बाढ़ प्रभावित गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित बनी हुई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ का पानी खेतों में भरा होने व मौसम परिवर्तन की वजह से लोग वायरल रोगों की चपेट में आ रहे हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों में लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाकर दवाएं वितरित करने की जरूरत है।


