वार्षिकोत्सव में दिखी छात्रों की प्रतिभा, हुआ सम्मान

Mar 01, 2026 09:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

Agra News - ताजनगरी के आरबीएस किड्स पैराडाइज स्कूल का छठा वार्षिकोत्सव 'पंच तत्व' थीम पर मनाया गया। मुख्य अतिथि रुचि चतुर्वेदी और संस्थापक हरिओम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने नृत्य, नाटक और संगीत प्रस्तुतियों के जरिए देशभक्ति का प्रदर्शन किया। अंत में विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।

वार्षिकोत्सव में दिखी छात्रों की प्रतिभा, हुआ सम्मान

ताजनगरी स्थित आरबीएस किड्स पैराडाइज स्कूल का छठा वार्षिकोत्सव पंच तत्व थीम पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रुचि चतुर्वेदी और संस्थापक हरिओम ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और ‘वंदे मातरम’ जैसी प्रस्तुतियों से देशभक्ति का रंग बिखेरा। स्कूल प्रबंधक जितेंद्र सविता के अनुसार, बच्चों ने बॉलीवुड गीतों पर नृत्य कर अभिभावकों को भावविभोर कर दिया। प्रधानाचार्य मेघा शर्मा ने बताया कि छात्रों ने नाटक के जरिए मोबाइल की लत और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।