रमजान को लेकर हुई मंटोला थाने में बैठक
Agra News - थाना मंटोला में एसीपी वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रमजान को लेकर बैठक हुई। मुस्लिम मोहल्लों में सफाई की कमी और यातायात व्यवस्था पर चर्चा की गई। जिला प्रशासन को सुधार के लिए कहा गया। बैठक में स्थानीय नेताओं ने भी सुझाव दिए। रमजान के दौरान उचित प्रबंध करने का आश्वासन दिया गया।

रमजान को लेकर थाना मंटोला में एसीपी वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। 17-18 फरवरी से रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। अभी तक क्षेत्र में पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं कराई गई हैं। पवित्र महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में इबादत करते हैं। ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के जिला अध्यक्ष अदनान कुरैशी ने कहा कि मुस्लिम मोहल्लों में गंदगी का अंबार लगा है। मस्जिदों के आसपास सफाई व्यवस्था नहीं है। जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के बाद भी अब तक सफाई नहीं हुई है। मोहम्मद शरीफ कुरैशी ने कहा कि रमजान में मुसलमान पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं।
इसके बाद तरावीह की नमाज होती है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए और पुलिस पिकेट का इंतजाम किया जाए। एसीपी कोतवाली वीरेंद्र कुमार ने कहा कि त्योहार पर समुचित प्रबंध किए जाएंगे और शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा। डॉ. सिराज कुरैशी ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जाए। एक वाहन पर तीन लोग सवार न हों और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में अदनान कुरैशी, मोहम्मद शरीफ काले, पार्षद किश्वर जहां, नंदलाल भारती, नरेश थनवार, पूर्व पार्षद जिलानी कुरैशी, बृजमोहन बिरजू और मोहम्मद रिजवान आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


