महामंडलेश्वर डा. कैलाशानंद महाराज सुनाएंगे रामकथा

Apr 08, 2026 08:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति द्वारा परखम फरह में 6 दिन तक चलने वाली रामकथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का उद्घाटन बुधवार को होटल में हुई बैठक में किया गया। आचार्य डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज कथा का संचालन करेंगे, और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कथा का समापन 17 अप्रैल को होगा।

महामंडलेश्वर डा. कैलाशानंद महाराज सुनाएंगे रामकथा

दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति की ओर से परखम फरह में रामकथा का आयोजन किया जाएगा। कथा की तैयारियों को लेकर बुधवार को संजय प्लेस स्थित होटल में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान आमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। मंत्री हरिशंकर शर्मा ने बताया कि परखम में आयोजित श्रीराम कथा 6 दिनों तक चलेगी। इसमें निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के मुखारविंद से रामकथा की वर्षा होगी। कथा का समापन 17 अप्रैल को होगा। उप्र लघु उद्योग निगम अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलता है।

प्रचार मंत्री मनीष अग्रवाल ने महाराज का परिचय देते हुए कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरि संत, विद्वान और ओजस्वी वक्ता हैं। उनकी वाणी में भक्ति, ज्ञान और जीवन दर्शन का अद्भुत संगम है। संयोजक उमेश शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन कथा से पहले और बाद में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आरएसएस अशोक कुलश्रेष्ठ, कथा संयोजक इंजी. उमेश शर्मा, सचिव दीपक अग्रवाल, अभिनव मौर्य, डॉ अनुराग शर्मा, राजेश कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।