एसएंडटी विभाग ने संरक्षा सेमिनार का किया आयोजन

Mar 11, 2026 09:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - रेलवे के संकेत एवं दूरसंचार विभाग द्वारा बुधवार को संरक्षा पर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सतेंद्र कुमार ने विभाग की वेबसाइट का उद्घाटन किया, जिसमें कर्मचारियों के लिए उपयोगी मैनुअल और गाइडलाइंस उपलब्ध हैं। सेमिनार में वरिष्ठ अभियंता भी शामिल हुए और विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई।

एसएंडटी विभाग ने संरक्षा सेमिनार का किया आयोजन

रेलवे के संकेत एवं दूरसंचार विभाग द्वारा संरक्षा पर बुधवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उमरे के प्रमुख मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता सतेंद्र कुमार थे। सेमिनार में विभाग की वेबसाइट का उद्घाटन हुआ। वेबसाइट पर विभाग से संबंधित मैनुअल, गाइडलाइंस एवं नीतियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है, जो कर्मचारियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। सतेन्द्र कुमार ने विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (समन्वय) सुबोध राजपूत, वरिष्ठ मंडल संकेत व दूरसंचार इंजी./सिग्नल अनिल सिंह पटेल आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।