Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsRailway Patrolman Prevents Major Accident by Detecting Track Fracture in Mathura Route
संयुक्त संगठन मंत्री बने डॉ योगेंद्र पाल प्रतिहार

संयुक्त संगठन मंत्री बने डॉ योगेंद्र पाल प्रतिहार

संक्षेप:

Agra News - मथुरा रेल मार्ग पर हजारा नहर पुल पर पेट्रोलिंग कर रहे रेलवे पेट्रोल मैन ने पटरी में फ्रैक्चर देखा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उसने तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित किया और ट्रेनों को रोका गया। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद पटरी की मरम्मत की गई। इस घटना में आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं।

Jan 03, 2026 09:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

मथुरा रेल मार्ग पर हजारा नहर पुल पर शुक्रवार की देर रात पेट्रोलिंग कर रहे रेलवे पेट्रोल मैन की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। दरअसल पेट्रोलिंग करते हुए गुजर रहे पेट्रोलमैन ने मालगाड़ी पास होते ही पटरी में फ्रैक्चर देखा। इसकी जानकारी उसने उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पटरी दुरुस्त की जा सकी। घटना संज्ञान में आने पर इज्जत नगर मंडल से रेलवे अधिकारी भी कासगंज आ गए और मौका मुआयना किया। सर्दी के मौसम में रेलवे लाइन की निगरानी के लिए रेलवे में पेट्रोल मैन की व्यवस्था है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पेट्रोल मैन को अपने-अपने क्षेत्र में रेल लाइन की निगरानी करते हैं। शुक्रवार की देर रात मथुरा रेल मार्ग पर कासगंज से पेट्रोल मैन पेट्रोलिंग करते हुए हजारा नहर पुल तक पहुंचा। यहां उसे मालगाड़ी पास होते हुए दिखाई दी। मालगाड़ी के निकट से गुजरते समय कुछ आवाज उसे सुनाई दी। जैसे ही मालगाड़ी पास हुई, तब उसने पटरी को गहनता से देखा। यहां निचली गंग नहर पुल संख्या 404 पर किमी 250/03 पर उसे रेल पटरी में फ्रैक्चर मिला। रेल लाइन का टुकड़ा टूटकर अलग पड़ा था। इसकी जानकारी उसने तुरंत ही उच्चाधिकारियों को दी। स्थानीय जंक्शन से इज्जत नगर मंडल को सूचना दी गई। साथ ही टीम को मौके पर भेजकर गुजरने वाली ट्रेनों की जानकारी जुटाई गई। ट्रेनों को जहां-तहां रोककर रात में करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पटरी दुरुस्त की जा सकी। इसके बाद ही ट्रेनों का आवागमन सुचारू किया जा सका। शनिवार को इज्जत नगर मंडल से रेलवे अधिकारी भी कासगंज आ गए और उन्होंने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। रेलवे अधिकारियों की मानें तो पेट्रोल मैन की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। आधा दर्जन ट्रेन हुईं प्रभावित कासगंज-मथुरा रेल मार्ग पर निचली गंग नहर पर देर रात हुए पटरी फ्रैक्चर के बाद आधा दर्जन ट्रेन प्रभावित हुईं। घटना संज्ञान में आने के बाद एक गाड़ी मारहरा स्टेशन, दूसरी अगसौली और तीसरी सिकन्दराराऊ स्टेशन पर रोक दी गई। इसके अलावा मालगाड़ी को भी जहां-तहां रोक दिया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पटरी दुरुस्त हो सकी। अधिकारियों ने मरम्मत हुई पटरी की अच्छी तरह से जांच पड़ताल के बाद ही ट्रेनों को गंतव्य के लिए गुजारा जा सका। शुक्रवार की रात को कासगंज-मथुरा रेल मार्ग पर पटरी फ्रैक्चर की सूचना मिली थी, जिसका तत्काल संज्ञान लेकर मरम्मत कार्य किया गया। करीब दो घंटे में मरम्मत कर लाइन को सुचारू कर दिया गया, इस दौरान तीन ट्रेंनें अलग अलग स्टेशनों पर कुछ समय के लिए रोकी गई, लाइन पर काम पूरा होते ही ट्रेनों को रवाना कर दिया गया। संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, इज्जतनगर