कासगंज-बरेली सिटी ट्रेन एक से 11 मई तक बरेली जंक्शन चलेगी

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

रेलवे प्रशासन ने इज्जतनगर पर बरेली सिटी यार्ड में समपार संख्या 248 पर एलएचएस निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों के संचलन में बदलाव की घोषणा की है। कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ी 1 से 11 मई तक बरेली जंक्शन पर समाप्त होगी, जबकि बरेली सिटी-कासगंज गाड़ी 2 से 12 मई तक चलेगी।

कासगंज-बरेली सिटी ट्रेन एक से 11 मई तक बरेली जंक्शन चलेगी

रेलवे प्रशासन के द्वारा इज्जतनगर पर बरेली सिटी यार्ड में स्थित समपार संख्या 248 पर एलएचएस निर्माण कार्य किए जाने के कारण ट्रेनों का संचलन शार्ट टर्मिनेट व शार्ट ओरिजेनट कर किया जाएगा। इज्जतनगर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि 55329 कासगंज-बरेली सिटी सवारी गाड़ी एक मई से 11 मई तक बरेली जंक्शन में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी बरेली जंक्शन एवं बरेली सिटी के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी दो से 12 मई तक बरेली जंक्शन से चलेगी। यह गाड़ी बरेली जंक्शन एवं बरेली सिटी के मध्य निरस्त रहेगी। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री अपनी यात्रा को ट्रेन के संचलन के अनुसार यात्रा करें।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।