रेलवे स्टेशन कार्यालयों में हिन्दी भाषा के प्रयोग पर जोर

Jan 13, 2026 07:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - शहर के जंक्शन स्टेशन पर हिंदी राजभाषा की त्रै-मासिक बैठक में रेलवे के कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग पर जोर दिया गया। मुख्य लोको निरीक्षक ने सर्दी में सावधानी बरतने की बात की। रेलकर्मियों की प्रशंसा की गई और बैठक का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

रेलवे स्टेशन कार्यालयों में हिन्दी भाषा के प्रयोग पर जोर

शहर के जंक्शन स्टेशन पर आयोजित हिंदी राजभाषा की त्रै-मासिक बैठक में रेलवे के कार्यालयों में अधिक से अधिक हिंदी भाषा के प्रयोग पर बल दिया गया। इज्जत नगर मंडल के राजभाषा कार्यालय से आए कनिष्ठ हिंदी अनुवादक महिंदर सिंह भी बैठम में मौजूद रहे। मंगलवार को हिंदी राजभाषा की त्रै-मासिक बैठक में मुख्य लोको निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने सर्दी के मौसम में लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट एवं पेट्रोल मैन को रेल कार्य के दौरान सावधानी बरतने के लिए कहा है। विशेष तौर पर रेलवे स्टेशनों के मध्य जहां पेट्रोल मेंन पेट्रोलिंग करते हैं उस जगह ट्रेन चालक को सीटी बजाने के लिए निर्देशित किया।

सतीश चंद्रपाल ने बताया की सभी रेल कर्मचारी अपने परिवार में अपने बच्चों को इंग्लिश भाषा के साथ-साथ हिंदी भाषा का भी ज्ञान अवश्य दें, जिससे हिंदी के प्रचार प्रचार में बढ़ावा मिल सके। बैठक के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने विगत दिनों काली नदी पुल पर रेल पटरी के फैक्चर होने की सूचना पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई करते हुए रेल दुर्घटना को टालने वाले रेलकर्मी राजकुमार बघेल एवं मालगाड़ी के चालक और सहायक चालक की प्रशंसा की। डा. सौरभ डेंड्रियाल ने सर्दी के मौसम में रेल कर्मचारियों को होने वाली बीमारियों से बचाव का उपाय बताए। बैठक का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया। राम रेलवे स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, अवतार मीणा, गुमान सिंह मीणा, वीरेंद्र सिंह यादव, कृष्ण गोपाल, गिरीश, चंद्रपाल, नितिन कुमार प्रेमी, मुरारी लाल, जितेंद्र कुमार, राज किशोर, आनंद कुमार, सोभना सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।