ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरारेलवे कर्मचारियों ने किया मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध

रेलवे कर्मचारियों ने किया मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध

स्थानीय जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर मनाए जा रहे विरोध सप्ताह के तहत केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध किया गया। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने नारेबाजी...

रेलवे कर्मचारियों ने किया मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध
हिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 06 Jan 2020 11:03 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर मनाए जा रहे विरोध सप्ताह के तहत केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध किया गया। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपना विरोध भी दर्ज कराया।

रेलवे स्टेशन पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा सचिव प्रेम सिंह मीना ने कहा कि केन्द्र सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियों पर रोक लगाए, केंद्र सरकार मजदूरों का हक छीनने में लगी हुई है कर्मचारी विरोधी फैसले लिए जा रहे हैं। न्यू पेंशन स्कीम को हटाकर पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए तथा रेलवे के हो रहे अंधाधुंध निजीकरण पर भी रोक लगाई जाए। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा, शाखा अध्यक्ष आनंद राठौर, दानिश अहमद, गणेश जॉनी, राकेश सिंह, नन्हे, धीरज मीना, अविनाश कुमार, मनोज, सिकंदर, मुनील कुमार, हनुमान उपाध्याय, कालू राम, शेर सिंह, रमेश, देवेन्द्र मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें