Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsRailway Block in Bikaner Division Leads to Train Route Changes
दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनों के रूट बदले

दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनों के रूट बदले

संक्षेप:

Agra News - बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर सेक्शन में दोहरीकरण कार्य के लिए रेलवे ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन की घोषणा की गई है। लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का मार्ग बदला गया है और कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलेंगी।

Dec 01, 2025 07:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर सेक्शन में चूरू-आसलू-दुधवाखारा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए रेलवे ब्लॉक ले रहा है। ब्लॉक के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन की घोषणा की है। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव गाड़ी सं. 20404 लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस 5, 8, 10, 12, 15, 17, 19 जनवरी को लालगढ़ से चलकर वाया चूरू-फतेहपुर शेखावटी-सीकर होकर चलेगी और फतेहपुर शेखावटी स्टेशन पर ठहराव लेगी। गाड़ी सं. 20404 लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस 22 व 24 जनवरी को लालगढ़ से चलकर बीकानेर-मेड़ता बाईपास-फुलेरा-जयपुर के रास्ते चलेगी। गाड़ी सं. 20403 प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस 21 व 23 जनवरी को प्रयागराज से चलकर जयपुर-फुलेरा-मेड़ता बाईपास-बीकानेर होकर चलेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गाड़ी सं. 12404 लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस 21 व 23 जनवरी को लालगढ़ से चलकर बीकानेर-मेड़ता बाईपास-फुलेरा-जयपुर के रास्ते चलेगी। गाड़ी सं. 12403 प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस 20 व 22 जनवरी को प्रयागराज से चलकर जयपुर-फुलेरा-मेड़ता बाईपास-बीकानेर होकर चलेगी। गाड़ी सं. 12259 सियालदाह-बीकानेर एक्सप्रेस 21 व 22 जनवरी को सियालदाह से चलकर वाया रेवाड़ी-जयपुर-मेड़ता बाईपास-बीकानेर होकर चलेगी। गाड़ी सं. 12260 बीकानेर-सियालदाह एक्सप्रेस 22 व 23 जनवरी को बीकानेर से चलकर बीकानेर-मेड़ता बाइपास-जयपुर-रेवाड़ी के रास्ते होकर चलेगी। इसके अलावा गाड़ी सं. 20404 लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस 5, 8, 10, 12, 15, 17, 19 जनवरी को लालगढ़ से अपने निर्धारित समय से दो घंटा 45 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।