Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsRailway App Offers 3 Discount on General Tickets from January to July
UPI और कार्ड से जनरल टिकट बुकिंग पर मिलेगी 3% छूट, रेलवे ने दी सुविधा

UPI और कार्ड से जनरल टिकट बुकिंग पर मिलेगी 3% छूट, रेलवे ने दी सुविधा

संक्षेप:

Agra News - रेलवे ऐप से जनरल टिकट खरीदने पर 3 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह छूट 14 जनवरी से 14 जुलाई तक लागू होगी। अब यात्री यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों से टिकट बुक करते समय छूट प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा दैनिक और उपनगरीय यात्रियों को लाभ पहुंचाएगी।

Feb 11, 2026 05:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

रेलवे ने आम यात्रियों के लिए एक शानदार सुविधा शुरू की है जिसके तहत अब मोबाइल ऐप से जनरल टिकट बुक करना न केवल आसान बल्कि सस्ता भी हो गया है। उत्तर पूर्व रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव के अनुसार 14 जनवरी से 14 जुलाई तक रेलवन ऐप के जरिए टिकट बुक करने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत की सीधी छूट दी जाएगी। पहले यह लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलता था जो ऐप के भीतर मौजूद आर-वॉलेट का इस्तेमाल करते थे लेकिन अब नियम बदल गए हैं।

डिजिटल भुगतान पर बचत का मौका

अब यदि आप अपने मोबाइल से अनारक्षित यानी जनरल टिकट बुक करते समय यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे किसी भी डिजिटल माध्यम से पेमेंट करते हैं तो आपको टिकट की मूल कीमत पर 3 प्रतिशत कम पैसे देने होंगे। यह योजना उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो रोजाना काम के सिलसिले में ट्रेन से सफर करते हैं या उपनगरीय इलाकों में रहते हैं। इससे न केवल यात्रियों के पैसों की बचत होगी बल्कि उन्हें स्टेशन पर लंबी लाइनों में लगने की झंझट से भी मुक्ति मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;