श्रीगंगानगर-ईदगाह के मध्य चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

Feb 25, 2026 08:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - रेलवे ने श्रीगंगानगर-ईदगाह जं.-श्रीगंगानगर होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 4 से 25 मार्च तक हर बुधवार और 5 से 26 मार्च तक हर गुरुवार चलेगी। ट्रेन श्रीगंगानगर से दोपहर 2:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5:15 बजे ईदगाह जं. पहुंचेगी।

श्रीगंगानगर-ईदगाह के मध्य चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गाड़ी संƥ. 04733/04734 श्रीगंगानगर-ईदगाह जं.-श्रीगंगानगर होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन श्रीगंगानगर से 4 से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को और ईदगाह जं. से 5 से 26 मार्च प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। ट्रेन श्रीगंगानगर से बुधवार को दोपहर 2.30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5.15 बजे ईदगाह जं. स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन ईदगाह जं. से गुरुवार सुबह 7.20 बजे चलकर अगले दिन तड़के 2.30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। ट्रेन में 4 जनरल, 5 स्लीपर, 2 एसी थर्ड इकोनॉमी, 5 थर्ड एसी, एक सेकेंड एसी कोच लगे होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।