ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरादो दिन के लॉक डाउन पर सवाल उठाया

दो दिन के लॉक डाउन पर सवाल उठाया

एसोचैम यूपी आगरा चैप्टर ने चंद लोगों की लापरवाही पर पूरे शहर की चाल न रोकने को...

दो दिन के लॉक डाउन पर सवाल उठाया
हिन्दुस्तान टीम,आगराFri, 10 Jul 2020 10:02 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा। वरिष्ठ संवाददाता

जिला प्रशासन की सक्रियता से कोरोना पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। यदा कदा कुछ लोगों की लापरवाही के चलते संक्रमण के मामले आते हैं। उनको लेकर पूरे शहर की चाल रोकना उचित नहीं होगा। जो मामले आ रहे हैं, वे भी खत्म हो जाएंगे। शुक्रवार को ऐसोचैम यूपी आगरा चैप्टर के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल एवं संयोजक मनीष अग्रवाल ने यह बात रखी। उनके अनुसार लॉकडाउन आगे बढ़ाना हो तो पहले ही स्पष्ट करना चाहिए। बार-बार बढ़ाने से विश्वसनीयता प्रभावित होती है। आमजन को असुविधा होती है। कंटेनमेंट जोन की बंदिशें काफी हैं। वर्तमान समय में विकास की गति रोकने की बजाए सब सेवाएं चालू करनी चाहिए और सफाई व छिड़काव पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यह समय नगर निगम की मुस्तैदी का है। तेज गति से कार्य करने होगे। आवश्यक सामान की आपूर्ति के लिए रात में ट्रकों को खाली करने की अनुमति दी जाए। वाहनों की मरम्मत के लिए भी सुविधा दी जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें