हाजी हरवेन शाह बाबा के उर्स में हुई कब्बाली, रातभर झूमे जायरीन
Agra News - कस्बा स्थित हाजी हरवेन शाह की दरगाह पर पांच दिवसीय उर्स के दूसरे दिन कव्वाली का मुकाबला आयोजित किया गया। जायरीनों ने बाबा की मजार पर चादरपोशी की और अमन-चैन की दुआ मांगी। कार्यक्रम में कव्वालों ने शानदार प्रदर्शन किया और रातभर महफिल सजाए रखा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल तैनात रहा।

कस्बा स्थित हाजी हरवेन शाह की दरगाह पर पांच दिवसीय उर्स के दूसरे दिन शनिवार को रात में मुकाबला ए कव्वाली आयोजित हुई। जायरीनों ने रातभर कव्वाली का लुत्फ लिया। अकीदतमंदों ने बाबा की मजार पर चादरपोशी की, फूल चढ़ाए और देश में अमनचैन की दुआ मांगी। कव्वाली का उद्घाटन रात करीब 11 बजे हाजी रईस अहमद, वरिष्ठ समाजसेवी इस्लाम नवी और बिलाल अहमद ने संयुक्त रूप से फीता की गांठ खोलकर किया। उर्स कमेटी ने अतिथियों का चांदी का मुकुट, शॉल और फूल माला पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन शायर फूलमियां अता ने किया। इसके बाद मुकाबला ए कव्वाली का दौर शुरू हुआ, जिसमें नईम साबरी सैदपुर बदायूं तथा रौशनी चंचल और रुखसार लखनऊ के बीच मुकाबला हुआ।
कव्वालों ने हाजी हरवेन शाह बाबा की शान में एक से बढ़कर एक कलाम पेश कर महफिल में समा बांध दिया। कार्यक्रम सुबह चार बजे तक चला, इसके बाद तबर्रुख़ तकसीम किया गया। उर्स में अकीदतमंदों ने बाबा की मजार पर चादरपोशी कर फूल चढ़ाए और अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। सुरक्षा व्यवस्था में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान उर्स कमेटी अध्यक्ष मोइस मुखिया, सभासद मारूफ कुरैशी, डा. इरफान खान, सज्जादा नशीन फौजी शाह मलंग बाबा, बुलंद अख़्तर, मोहम्मद नबी, आबाद मियां, फैजान नबी, फातिमा, अफसर अली, भुट्टो मंसूरी, शानू शेख, इस्तियाक अली, हाजी जमीला नाज, सलामुद्दीन मंसूरी, हिकमत अली फारूखी, कासिम सलमानी, डा. मुजाहिद हुसैन, आरिफ सलमानी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


