Punjab Flood Relief Communities Unite to Support Affected Families फार्मा एसोसिएशन ने बाढ़ग्रस्त पंजाब के लिए भेजी राहत सामग्री , Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsPunjab Flood Relief Communities Unite to Support Affected Families

फार्मा एसोसिएशन ने बाढ़ग्रस्त पंजाब के लिए भेजी राहत सामग्री

Agra News - पंजाब में आई बाढ़ ने लोगों को बेघर कर दिया है और उनकी मदद के लिए गुरुद्वारे और संगतें आगे आई हैं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने अरदास के बाद, गुरुद्वारा दशमेश दरबार और आगरा फार्मा एसोसिएशन ने राहत...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराMon, 8 Sep 2025 08:45 PM
share Share
Follow Us on
फार्मा एसोसिएशन ने बाढ़ग्रस्त पंजाब के लिए भेजी राहत सामग्री

पंजाब में आई बाढ़ ने लोगों को बेघर कर दिया है। ठिकाना छिन गया है। लोग बीमार पड़ रहे हैं। उनकी मदद के लिए शहर की संगतें आगे आई हैं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने अरदास के बाद गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर और आगरा फार्मा एसोसिएशन की संगतों ने मिलकर पंजाब के लिए राहत सामग्री जुटाई है। इसमें दैनिक उपयोग की चीजों के साथ दवाइयां भी हैं। संगतों ने इन्हें सीधे अपने हाथों के जरिए पीड़ितों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। इस सेवा में प्रधान हरपाल सिंह, पुनीत कालरा, श्याम भोजवानी, रंजीत सिंह टीटू वीर, मलकीत सिंह, गुरेंदर सिंह ओबेराय, विवेक गुप्ता, राजू शिवानी, महेश अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह, लाड़ी वीर, मंशा सिंह, गगनदीप सिंह का योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।