गंजडुंडवारा में सात स्थानों पर लगेगा पब्लिक एड्रेस सिस्टम

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

कस्बे में महत्वपूर्ण सूचनाएं और आपातकालीन संदेश त्वरित रूप से पहुंचाने के लिए पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम लगाया जा रहा है। नगर पालिका ने सात प्रमुख स्थानों पर इसे स्थापित करने का कार्य शुरू किया है। इसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन, मौसम चेतावनी और अन्य सरकारी सूचनाएं जनसामान्य तक पहुंचाना है।

गंजडुंडवारा में सात स्थानों पर लगेगा पब्लिक एड्रेस सिस्टम

कस्बा में जनसामान्य तक महत्वपूर्ण सूचनाएं एवं आपातकालीन संदेश त्वरित रूप से पहुंचाने के लिए पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम लगाने का काम शुरू हो गया है। नगर पालिका के द्वारा सात प्रमुख व सार्वजनिक स्थानों पर सिस्टम लगाने के लिए चिन्हित किया गया है। शनिवार को नगर पालिका के द्वारा कस्बा के हनुमानगढ़ी चौराहे पर पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया। इसके बाद बान मंडी तिराहा, राजाराम चौराहा, पटियाली तिराहा सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर भी चरणबद्ध तरीके से सिस्टम लगाए जाएंगे। इस सिस्टम को लगाने का उद्देश्य आपदा प्रबंधन, मौसम संबंधी चेतावनी, जनहितकारी योजनाओं की जानकारी, स्वच्छता अभियान, टीकाकरण कार्यक्रम, यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था से जुड़े आवश्यक संदेश तथा अन्य सरकारी सूचनाओं को आमजन तक शीघ्रता से पहुंचाना है।

इसके माध्यम से किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को तत्काल सतर्क किया जा सकेगा। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नगर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी चिन्हित स्थानों पर जल्द ही यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।