ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरापं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श अनुकरणीय

पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श अनुकरणीय

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। जुलबी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। बलिदान दिवस...

पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श अनुकरणीय
हिन्दुस्तान टीम,आगराTue, 11 Feb 2020 08:58 PM
ऐप पर पढ़ें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। जुलबी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। बलिदान दिवस के रूप में आयोजित हुए कार्यक्रम में पालीवाल पार्क परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

शुभारंभ कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने किया। उन्होंने कहा कि आज भारत के पुननिर्माण व विकास में पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण में पं. दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानवतावाद की अवधारणा को सभी मान रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान की ओर से किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें