
सीनियर महिला-पुरुष एथलेटिक्स ट्रायल 18 को
Agra News - उत्तर प्रदेश के बरेली में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर 29-30 सितंबर को प्रदेशीय सीनियर पुरुष-महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में आगरा मंडल की टीम का डिस्ट्रिक्ट लेवल ट्रायल 18 सितंबर को होना है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेशीय सीनियर पुरुष-महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 29-30 सितंबर को बरेली में होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आगरा मंडल की टीम के चयन के लिए, जिलास्तरीय ट्रायल 18 सितंबर को सुबह 11 बजे से आगरा के एकलव्य स्टेडियम में होगा। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सभी ऐज ग्रुप के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं।
ट्रायल में प्रतिभाग के इच्छुक खिलाड़ी 18 सितंबर को सुबह 11 बजे जरूरी दस्तावेज़ के साथ स्टेडियम पहुंचकर एथलेटिक्स कोच कल्पना चौधरी से संपर्क करें। ट्रायल में ट्रैक, थ्रो, जंप तीनों ईवेंट के ट्रायल होंगे। इन्हीं इवेंट्स के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने का एक सुनहरा मौका देगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




