Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsProvincial Margashirsh Mela Preparations Begin in Tirth Nagar on November 29
प्रांतीय मार्गशीर्ष मेला की तैयारियों में जुटी सोरों नगर पालिका

प्रांतीय मार्गशीर्ष मेला की तैयारियों में जुटी सोरों नगर पालिका

संक्षेप:

Agra News - तीर्थ नगरी में 29 नवंबर से प्रारंभ होने वाले प्रांतीय मार्गशीर्ष मेले की तैयारियाँ नगर पालिका द्वारा शुरू कर दी गई हैं। चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे ने मेले का लोगो जारी किया और उद्घाटन समारोह में अतिथियों को आमंत्रण पत्र दिया। मेला 29 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा।

Nov 03, 2025 09:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

तीर्थ नगरी में 29 नवंबर से शुरू हो रहे प्रांतीय मार्गशीर्ष मेला की तैयारियां नगर पालिका ने शुरू कर दी हैं। चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे ने मेला का लोगो जारी करने के बाद उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए आमंत्रण पत्र देना शुरू कर दिया है। सोमवार को प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी संदीप सिंह व पूर्व सांसद राजवीर सिंह से अलीगढ़ में मुलाकात कर उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण पत्र सौंपा है। सोमवार को चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि मार्गशीर्ष मेला का शुभारंभ 29 नवंबर से होगा। मेला आगामी 23 दिसंबर तक चलेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मेला को भव्यता प्रदान करने के लिए नगर पालिका के द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके साथ ही उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अतिथियों को आमंत्रण पत्र भी दे रहे हैं। सोमवार को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह व पूर्व सांसद राजवीर सिंह से मुलाकत की है। उन्हें आमंत्रण पत्र व मेला का लोगो भी भेंट किया है। इससे पूर्व प्रदेश के नगर विकास व ऊर्जामंत्री से मुलाकात कर मेला के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। मेला में पहला स्नान पर्व मोक्षदा एकादशी का एक दिसंबर को होगा।