Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsProtest Against Land Subsidence at Ambedkar Park in Agra
आंबेडकर पार्क की जमीन धंसने के विरोध में प्रदर्शन

आंबेडकर पार्क की जमीन धंसने के विरोध में प्रदर्शन

संक्षेप:

Agra News - आगरा किले के सामने स्थित आंबेडकर पार्क में जमीन धंसने के विरोध में डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन के सदस्यों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। उन्होंने ज्ञापन सौंपा और कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद...

Oct 27, 2025 07:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

आगरा किला के सामने स्थित आंबेडकर पार्क में जमीन धंसने के विरोध में डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन के सदस्यों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले स्पीड कलर लैब से लेकर नगर निगम तक राहगीरों से भीख मांगी। नगर निगम में नारेबाजी करते हुए अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष प्रिंस ने बताया बिजलीघर चौराहा पर बने डॉ. आंबेडकर पार्क की जमीन धंस गई है। जमीन को धंसे कई वर्ष बीत चुके हैं। कई फीट गहरा गड्डा हो गया है। उपासक-उपसिकाएं बुद्ध वंदना करते आते हैं। सुबह-शाम सैंकड़ों लोग पार्क में तहलने भी आते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कई बार शिकायत के बाद भी गड्ढा नहीं भरा गया है। कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। दुखी होकर भीख मांग आंदोलन किया है। विवेक बौद्ध, राहुल वरुण ने कहा दलितों की राजधानी आगरा में दलित विधायक, सांसद, मंत्री होने के बावजूद संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम बने पार्कों की हालत नारकीय बनी हुई है। समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शन में राहुल राज, नीतेश चंद, गुरु दयाल सिंह, दीपक सागर, नितिन वरुण, करन जरारी, बलदेव सिंह, मनीष वरुण, रोहन माथुर, ललित सागर, विशाल जाटव, पवन जाटव, राजा जाटव, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।