ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराधर्म में ही प्रगति संभव

धर्म में ही प्रगति संभव

आगरा। कार्यालय संवाददाता प्रणम्य सागर महाराज, चंद्रसागर महाराज ससंघ का एक माह का नगर भ्रमण होने के बाद गुरुवार को कचौड़ा बाजार जैन धर्मशाला...

धर्म में ही प्रगति संभव
हिन्दुस्तान टीम,आगराThu, 28 Oct 2021 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रणम्य सागर महाराज, चंद्रसागर महाराज ससंघ का एक माह का नगर भ्रमण होने के बाद गुरुवार को कचौड़ा बाजार जैन धर्मशाला बेलनगंज से मंगल विहार हुआ। धूलियागंज चौराहा, घटिया होते शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर हरीपर्वत परिसर में भव्य मंगल आगमन हुआ। रास्ते में मुनिश्री ससंघ का भक्तों ने पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती की गई। अर्हम बालिका मंडल एवं बेलनगंज महिला मंडल द्वारा श्रद्धाभक्ति से डांडिया करती हुई बैंड बाजों की धुन पर नृत्य करते हुए बेलनगंज से हरीपर्वत मुनिश्री को लेकर आईं। धर्मसभा में मुनिश्री ने कहा कि इस वर्षायोग में जो आगरावालों ने बीजारोपण किया। पौध बड़ा किया है, उसके फल खाने का समय आ गया है। ऐसा न हो कि असली समय आप घर में ही बैठे रह जाएं। आव्हान किया कि अतिशयकारी वर्धमान स्रोत को समझकर इस दीपावली पर इसका लाभ लें। आगरा दिगंबर जैन परिषद के संरक्षक प्रदीप जैन पीएनसी, सुनील जैन, राकेश जैन, विमल जैन, राजकुमार राजू, पन्नालाल बैनाड़ा, हीरालाल बैनाड़ा, राजेन्द्र जैन एडवोकेट, अमित सेठी, शुभम जैन, महीपाल जैन, अक्षय जैन, शशि जैन, संस्कृति जैन समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें