Prime Minister Swamitva Yojana Distribution of House Documents to Villagers स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिलेंगी आज घरौनी, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsPrime Minister Swamitva Yojana Distribution of House Documents to Villagers

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिलेंगी आज घरौनी

Agra News - प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को घरौनी वितरण की तैयारी पूरी हो चुकी है। कार्यक्रम मेला मार्गशीर्ष पंडाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के हाथों होगा। डीएम मेधा रूपम ने स्थल का निरीक्षण किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 26 Dec 2024 06:36 PM
share Share
Follow Us on
स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिलेंगी आज घरौनी

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के चलते ग्रामीणों की तैयार घरौनी वितरण की जाएंगी। इसकी तैयारी प्रशासन ने गुरुवार को कर ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के हाथों से ग्रामीणों को घरौनी प्रदान की जाएंगी। यह कार्यक्रम मेला मार्गशीर्ष पंडाल में होगा। डीएम मेधा रूपम ने मेला मार्गशीर्ष पंडाल कार्यक्रम स्थल का जायजा भी लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भपेंद्र भूपेंद्र सिंह चौधरी शुक्रवार को कासगंज में रहेंगे। सोरों के मार्गशीर्ष मेला पंडाल में आयोजित प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार की दोपहर 11 बजे सोरों के मेला में स्थित पंडाल पहुचेंगे। पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में 12 बजकर 30 मिनट तक रहेंगे। शहर के भाजपा नेता सुनील वार्ष्णेय के यहां आयोजित कार्यक्रम में भी जाएंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सिकंदाराराऊ होते हुए यूपी भवन नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।