Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsPrime Minister Housing Scheme 1706 Beneficiaries Honored with First Installment in District
जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के 1706 लाभार्थियों मिली प्रथम किस्त

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के 1706 लाभार्थियों मिली प्रथम किस्त

संक्षेप:

Agra News - प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के 1706 लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण लखनऊ से किया गया, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों के खातों में एक-एक लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस योजना में विशेष समूहों को प्राथमिकता दी गई है।

Jan 19, 2026 12:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को प्रधानमंत्री आवस योजना के तहत जिले के 1706 लाभार्थियों प्रथम किस्त के रूप में नप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। प्रथम किस्त मिलने पर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखी गई। लाभार्थियों को कार्यक्रम लखऊ से वर्चुअल के माध्यम से लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत दो लाख लाभार्थियों के खातों में एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त हस्तांतरित की। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर डीबीटी के माध्यम से सिंगल क्लिक में उनके बैंक खातों में भेजी गई।

इसमें जिले के सीएसएमसी 01 से 04 तक स्वीकृत 1706 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि सिंगल क्लिक के माध्यम से दी गई। योजना अंतर्गत विशेष रूप से स्पेशल फोकस ग्रुप यथा विधवाओं, अविवाहित, परित्यकता, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कर्मी, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं समाज के अन्य कमजोर व वंचित वर्गों को सम्मिलित करते हुए प्राथमिकता दी गई है। लाभार्थियों को लखनऊ को लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। इस मौके पर एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक डूडा एवं नोडल अधिकारी हर्षिता देवड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा, पालिकाध्यक्ष मीना माहेश्वरी सहित लाभार्थी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;