Agra News: श्री कृष्ण लीला महोत्सव 13 नवंबर से, तैयारियां शुरू

हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News: बल्केश्वर स्थित गौशाला में श्री कृष्ण लीला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष महोत्सव 13 से 25 नवंबर तक होगा, जिसमें भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का भव्य मंचन किया जाएगा। आतिशबाजी और विभिन्न बदलावों के साथ, यह आयोजन दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।

Agra News: श्री कृष्ण लीला महोत्सव 13 नवंबर से, तैयारियां शुरू

Agra News: बल्केश्वर स्थित गौशाला में आयोजित होने जा रही श्री कृष्ण लीला महोत्सव को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इस वर्ष श्री कृष्ण लीला महोत्सव का आयोजन 13 नवम्बर से 25 नवम्बर तक किया जाएगा। महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भव्य मंचन किया जाएगा। लीला का निर्देशन प्रदीप ठाकुर के निर्देशन में होगा। आयोजन को और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने के लिए इस बार विशेष तैयारियां की जा रही हैं। अजय पटाखे वाले द्वारा आतिशबाजी का प्रदर्शन इस बार पहले से भी अधिक भव्य स्वरूप में किया जाएगा। लीला के विभिन्न प्रसंगों के अनुरूप आतिशबाजी दर्शकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी।

वॉटर वर्क्स स्थित अतिथिवन में आयोजन के संबंध में हुई बैठक में अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस बार कंस की दुहाई की सवारी शहर के मुख्य क्षेत्रों में न निकालकर कमला नगर एवं बल्केश्वर क्षेत्र में निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लीला के स्वरूप को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए कुछ प्रसंगों में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। लीला में भी इस बार कुछ बदलाव किए जाएंगे, जिससे दर्शकों को लीला का नया और आकर्षक स्वरूप देखने को मिलेगा। इस अवसर पर विजय रोहतगी, अशोक गोयल, शेखर गोयल, ब्रजेश अग्रवाल, विनीत सिंघल, लक्ष्मण शर्मा, केके अग्रवाल, केसी अग्रवाल, आदर्श नंदन गुप्ता, वीरेंद्र अग्रवाल, जवाहर लाल आदि उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsआगराAgra News: श्री कृष्ण लीला महोत्सव 13 नवंबर से, तैयारियां शुरू