Agra News: विषाक्त से गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी, भर्ती

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र के मामों गांव की एक महिला की विषाक्त के सेवन से हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Agra News: विषाक्त से गर्भवती महिला की हालत बिगड़ी, भर्ती

Agra News: शहर कोतवाली क्षेत्र के मामों गांव की एक महिला की विषाक्त के सेवन से हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामों निवासी अतर सिंह की मानें तो उसकी पत्नी 30 वर्षीय संतोषी ने गुरुवार की दोपहर गृह क्लेश के चलते विषाक्त का सेवन कर लिया। उसकी पत्नी पांच माह की गर्भवती है। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई तो वह तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में तैनात डा. अंकित यादव ने बताया कि महिला का उपचार जारी है। उसकी हालत में सुधार है, चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।