विधि-विधान से विराजे मूलनायक भगवान आदिनाथ

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - आदर्श नगर, बल्केश्वर में नए श्री सर्वतोभद्र जिनालय में भगवान आदिनाथ की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को उपाध्याय श्री विहसंत सागर मुनिराज के सानिध्य में हुई। जैन समाज की भारी भीड़ ने समारोह में भाग लिया। भक्तों ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान की प्रतिमा को गर्भगृह में स्थापित किया।

विधि-विधान से विराजे मूलनायक भगवान आदिनाथ

आदर्श नगर, बल्केश्वर स्थित नवनिर्मित श्री सर्वतोभद्र जिनालय में मूलनायक भगवान आदिनाथ की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को की गई। उपाध्याय श्री विहसंत सागर मुनिराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित हुआ। जिसमें जैन समाज की भारी सहभागिता रही। डी-ब्लॉक, कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर से मंगल विहार करते हुए श्री सर्वतोभद्र जिनालय बल्केश्वर में मंगल प्रवेश किया। मार्ग भर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी रही व जिनालय पहुंचने पर जनसमुद्र ने गुरुदेव का जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया। जिनालय परिवार एवं समिति के सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर अगवानी की। जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।

दोपहर में भक्तामर पाठ का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। विधि-विधान, मंत्रोच्चार एवं धार्मिक क्रियाओं के साथ मूलनायक भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को गर्भगृह में विराजमान किया गया। इस अवसर को समाज ने अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक बताते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर रोहित जैन अंहिसा, रजत जैन, पंकज जैन, राजीव जैन बैक, सुमेर पांडया, सुरेश जैन पांडया, नीरज जैन, कमल जैन, शैलेंद्र जैन, आकाश जैन, अलकृंत जैन, बबिता जैन, खुशबु जैन समस्त श्री सर्वतोभद्र जिनालय ट्रस्ट परिवार बल्केश्वर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।