ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराप्रभु नारायण सिंह बने आगरा के जिलाधिकारी

प्रभु नारायण सिंह बने आगरा के जिलाधिकारी

आगरा के जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार को पदोन्नति के बाद सचिव पर्यटन एवं संस्कृति बनाया गया है। उनके स्थान पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर तैनात प्रभु नारायण सिंह को आगरा का जिलाधिकारी बनाया...

प्रभु नारायण सिंह बने आगरा के जिलाधिकारी
हिन्दुस्तान टीम,आगराThu, 02 Jan 2020 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

आगरा। प्रमुख संवाददाता

आगरा के जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार को पदोन्नति के बाद सचिव पर्यटन एवं संस्कृति बनाया गया है। उनके स्थान पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर तैनात प्रभु नारायण सिंह को आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। 2007 बैच के आईएएस अधिकारी प्रभु नारायण सिंह मूलत: बिहार के निवासी हैं।

दूसरी तरफ एनजी रवि कुमार का आगरा का नाता जुड़ा रहेगा। आगरा पर्यटन नगरी में शामिल है। जून 2018 में आगरा में जिलाधिकारी बनकर आए एनजी रवि कुमार आगरा वासियों का दिल जीतने में सफल रहे। अपने कार्यकाल में उन्होंने लोकसभा चुनाव शानदार कराया। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदेश में कई जगह बवाल हुआ] वहां आगरा पूरी तरह शांत रहा। एनजी रवि कुमार ने शांतिपूर्वक अपने काम को अंजाम दिया। इंटरनेट भी बंद कराया और कोई बखेड़ा भी खड़ा नहीं होने दिया। एसएसपी के साथ वह खुद गली-गली में घूमे। जनता से रूबरू हुए। उनका भरोसा जीता। पुलिस प्रशासन ने इस दौरान जो रणनीति बनाई वह पूरी तरह सफल रही। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सुलहकुल की नगरी की मिसाल दी गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें