त्योहार कर वापस लौटने लगे लोग, बसों का इंतजार करते रहे यात्री
Agra News - दीपोत्सव के पर्व के बाद लोग लौटने लगे हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ रही, लेकिन बसों की कमी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। आगरा, बरेली और मथुरा जाने वाले यात्रियों को विशेष रूप...

पांच दिवसीय दीपोत्सव का पर्व संपन्न होने के बाद अब लोग लौटने लगे हैं। शुक्रवार को शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ रही। बसों के अभाव में यात्रियों परेशानी का सामना करना पड़ा। गंतव्य तक जाने के लिए घंटों बसों का इंतजार करते रहे। बस के लिए यात्री भटकते दिखाई दिए। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व संपन्न हो गया। पर्व को मनाने के लिए दूर शहर और अन्य प्रांतों में रह रहे लोग घर आए थे। पर्व होते ही लोग लौटने लगे हैं। रोडवेज बसस्टैंड पर सुबह से ही यात्रियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। जबरदस्त भीड़ के चलते निगम की व्यवस्था कम नजर आने लगी।
बसों का टोटा था। यात्री बसों के लिए इंतजार करने में लगे रहे। आगरा, बरेली, मथुरा जाने वालों को बसों की सबसे अधिक परेशानी हुई। यात्रियों ने टुकड़ों में यात्रा की। मथुरा जाने वाले यात्रियों ने डग्गामार वाहनों से सिकंदराराऊ तक यात्रा की। इसके बाद हाथरस और फिर मथुरा के लिए गए। यही स्थिति बरेली और आगरा मार्ग पर थी। ट्रेनों में भी यात्रियों का दबाव रहा। बसों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों को सुविधा दी जा रही है, कासगंज डिपो की अनुबंधित सहित सभी 107 बसें आनरोड हैं। यात्रियों का दवाब अधिक है। - ओम प्रकाश, एआएम

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




