ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराकुकर्म के आरोपित को जेल भेजेगी पुलिस

कुकर्म के आरोपित को जेल भेजेगी पुलिस

थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र में चार साल की मासूम को पड़ोसी युवक ने बदनियति से दबोच कर कुकर्म किया था। युवक ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था।...

कुकर्म के आरोपित को जेल भेजेगी पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,आगराMon, 23 Nov 2020 03:14 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना एत्मादुद्दौला क्षेत्र में चार साल की मासूम को पड़ोसी युवक ने बदनियति से दबोच कर कुकर्म किया था। युवक ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया था। पुलिस ने अरोपित को पकड़ा था जिसे सोमवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

20 नवंबर की दोपहर मासूम अपने घर पर खेल रही थी। उसी दौरान पड़ोसी राजू (27) उसे अपने साथ ले गया। उसके साथ गलत काम किया। युवक की हरकत से बच्ची सहम गई। वह परिजनों को कुछ न बता सकी। 21 नवंबर को परिजनों को इसकी जानकारी हुई। मासूम ने परिजनों को उसके साथ हुई घटना के बारे में बता दिया। उसके चोट के निशान भी देखे। परिजनों ने तहरीर दी थी। मेडिकल में मासूम के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को पकड़ लिया है। उसे सोमवार को जेल भेजा जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें