Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsPolice Uncovers Fake Pickpocketing Case Involving 50 000 Scam
उधार से बचने को पुलिस को बताई जेबकटी की कहानी, जांच में फर्जी निकली

उधार से बचने को पुलिस को बताई जेबकटी की कहानी, जांच में फर्जी निकली

संक्षेप:

Agra News - पुलिस ने एक और फर्जी जेबकटी का मामला खोला, जिसमें व्यक्ति ने अपने कर्ज से बचने के लिए झूठी सूचना दी। सत्यवान ने बताया कि उसके पिता राकेश की जेब काटी गई, लेकिन जांच में पता चला कि राकेश ने खुद अपनी जेब फाड़ी थी ताकि वह कर्ज न चुका सके। मामला पूरी तरह से झूठा निकला।

Mon, 3 Nov 2025 09:13 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

पुलिस को 50 हजार रुपये की जेबकटने के नाम पर गुमराह करने का एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने गहराई से जांच की पोल खुल गई और झूठ सबके सामने आ गया। फर्जी सूचना देने का भंडाफोड़ हुआ तो पीड़ित बगलें झांकने लगा। एक महीने के भीतर झूठी छिनेती की यह दूसरी घटना सामने आई है। ताजा घटना थाना ढोलना क्षेत्र की है। थाना ढोलना कोतवाली के प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि, थाने पर एक व्यक्ति सत्यवान ने सूचना दी कि, उसके पिता राकेश निवासी गांव नौगवां ने आकर सूचना दी कि, वह 68 हजार रुपये में भैंस बेचकर अपने गांव जा रहा था, उसकी जेब से 50 हजार रुपये और उसके साथी रक्षपाल के पास से 18 हजार रुपये थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसके पिता की जेब किसी ने काट ली। जिसमें 50 हजार रुपये चले गए। इस सूचना के बाद पुलिस में सक्रियता बढ़ गई। कोतवाली प्रभारी की सूचना पर सीओ सिटी आंचल चौहान भी पहुंच गई। उन्होंने भी घटना के बारे में गहन जानकारी जुटाई और घटनास्थल के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने इस मामले में जांच करनी शुरू कर दी। इस बारे में सीओ सिटी आंचल चौहान ने बताया कि, सूचना के आधार पर जांच की गई तो कहानी कुछ और ही निकलकर सामने आई। सीओ सिटी ने बताया कि, एक महाराज सिंह नाम के व्यक्ति का राकेश पर रुपये उधार चला आ रहा है, राकेश ने अपनी भैंस बेचने पर उसके पास रुपये हैं, यह रुपये अपनी उधार महाराज सिंह मांगता। ऐसे में कर्ज नहीं चुकाना पड़े इसके लिए राकेश ने जेबकटी की सूचना देकर कर्ज से चुकाने से बचना चाहा। इसके लिए उसने अपनी जेब भी फाड़ ली। सीओ ने बताया कि, जांच होने पर रुपये उसके साथी के पास मिल गए और जेबकटी की घटना पूरी तरह से फर्जी निकली।