ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगरामहिला अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करे पुलिस : आईजी

महिला अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करे पुलिस : आईजी

महिला संबंधी अपराधों के निस्तारण में रुचि लें अफसर - पीयूषकासगंज। आगामी त्योहारों की सुरक्षा के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमे में...

महिला अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करे पुलिस : आईजी
हिन्दुस्तान टीम,आगराThu, 29 Oct 2020 02:17 PM
ऐप पर पढ़ें

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमे में खासी गंभीरता दिख रही है। आईजी अलीगढ़ ने बुधवार को यहां पुलिस अधिकारियों को महिला अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस थानों पर बनाई गईं महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना और समझा जाए। शिकायत निस्तारण में किसी प्रकार की ढील नहीं बरती जाए।

बुधवार को यहां पुलिस कार्यालय पर समीक्षा करते हुए पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र पीयूष मोडिया ने जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रभारी निरीक्षकों के साथ पुलिस के कामकाज की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने सभी अधिकारियों को आगामी त्योहारों को लेकर आपसी सहयोग, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपंन कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही महिला संबंधी अपराधों में विशेष रूप से रुचि लेकर महिलाओं को सुरक्षा प्रदान किये जाने, महिलाओं के लिए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही करने को निर्देशित किया।

शहर में पट्रोलिंग की जाए :आईजी ने शहरी क्षेत्र के बाजारों और प्रमुख भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहें। जिससे जनता को सुरक्षा का एहसास हो। अपराधिक तत्वों में पुलिस का भय बना रहेगा। त्योहारों के समय विशेष रूप से सतर्कता बरती जाए।

विवेचनाएं समय से पूरी की जाएं :आईजी पीयूष मोर्डिया ने थानों के विवेचकों के लिए अधिकारियों के जरिये दिशा निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी अपराध में विवेचना सबसे महत्चपूर्ण होती है। निस्तारण में गंभीरता से काम किया जाए। लंबित विवेचनाओं को शीघ्रता से निस्तारित कराने को भी कहा। इस दौरान एसपी मनोज कुमार सोनकर, एएसपी, सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें