यूपी पुलिस ने लाखों के आभूषण बरामद कर दंपत्ति को लौटाए
Agra News - सदर कोतवाली पुलिस ने नोएडा से आ रहे दंपति का गुम हुआ बैग सीसीटीवी कैमरे की मदद से बरामद किया। दंपति ने ई-रिक्शा में बैग भूल दिया था, जिसमें 6 लाख रुपये के आभूषण थे। पुलिस ने बैग को शिकायतकर्ता को सौंप दिया, जिससे व्यापारियों में पुलिस के कार्य की सराहना हो रही है।

सदर कोतवाली पुलिस द्वारा नोएडा से आ रहे दंपति के गुम हुए बैग को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से बरामद किया है। दंपति घर जाते समय भूलवश बैग को ई-रिक्शा में छोड़ दिया था। इसमें छह लाख रुपये कीमती के आभूषण थे। पुलिस द्वारा बरामद किए गए बैग शिकायतर्का के सुपुर्द किया है। पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्य कर शहर के व्यापारियों में चर्चा है। शहर के मोहल्ला नवाब गली वारियान निवासी जयप्रकाश गुप्ता बीती तीन मार्च को सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि दो मार्च को उनके पुत्र अंशुल अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से कासगंज आ रहा थे।जो कन्हैया मैरिज होम से एक ई रिक्शा में अपना सामान व एक बैग में रखे कपडे व सोने के आभूषण कीमत करीब 6 लाख रुपये ई रिक्शा से अपने घर पर आया तथा कुछ सामान ई रिक्शा से अपने घर में रख लिया था और ई रिक्शा में एक बैग भूलवश छूट गया था।
जिसमें सोने चांदी के आभूषण रखे थे और ई रिक्शा वाला बैग लेकर चला गया जिसके नाम पते की कोई जानकारी नहीं है। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में एएसपी सुशील कुमार एवं सीओ सदर आंचल चौहान के नेतृत्व पुलिस द्वारा किये गए अथक प्रयासों के क्रम में तीन मार्च को पुलिस ने बैग को सीसीटीवी कैमरों की मदद ढूंढ लिया। बैग में रखे सोने चांदी के आभूषण को नदरई के पास से बरामद कर शिकायतकर्ता के सुपुर्द किया गया है।
शिकायकर्ता व परिजनों द्वारा कासगंज पुलिस के कार्य की बहुत सराहना की गयी है । बैग में यह बरामद हुआ है पुलिस द्वारा बरामद किए गए बैग में एक जोडी सोने की झुमकी, दो गले की सोने की चैन, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, दो सोने के कंगन, एक घडी अन्य चाँदी के आभूषण मिले हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


