जुए के अड्डे पर छापेमारी, 11 जुआरी गिरफ्तार; मोबाइल, बाइक और नकदी बरामद
Agra News - सहावर थाना पुलिस ने लख्मीपुर दीपपुर में जुआ के अड्डे पर छापेमारी की, जिसमें 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से 29090 रुपये की नकदी, दो बाइक, दस मोबाइल और ताश पत्ते बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सहावर थाना पुलिस ने लख्मीपुर दीपपुर गांव के एक मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर छापेमारी कर 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर भागने की कोशिश कर रहे आरोपियों को दबोचा। इनके पास से लगभग 29 हजार रुपये, दो बाइक और दस मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के एक घर में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा।
पकड़े गए आरोपी कासगंज, सोरों और अमांपुर क्षेत्र के
पकड़े गए आरोपी कासगंज, सोरों और अमांपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से इलाके के अवैध धंधों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



