जुआ के अड्डे पर छापेमारी, पांच आरोपी पकड़े
Agra News - सोरोन कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम एक जुआ के अड्डे पर छापेमारी की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को मोहल्ला चक्रतीर्थ में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 15350 रुपये और 52 ताश पत्ते बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अदालत में पेश किया है।

सोरों कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर शाम जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक सोरों कोतवाली में सोमवार की देर शाम जानकारी मिली कि मोहल्ला चक्रतीर्थ में जुआ खेला जा रहा है। जानकारी पर इंस्पेक्टर सोरों लोकेश भाटी मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपने नाम सीताराम उर्फ सितइया निवासी मोहल्ला चौधरियान सोरों, आदेश निवासी होडलपुर, सबरुद्दीन निवासी मोहल्ला चौधरी सोरों, राजेश निवासी मोहल्ला घटिया सोरों, सुरेश निवासी मोहल्ला घटिया सोरों बताए। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 15350 रुपये नगद, 52 ताश पत्ता बरामद किए हैं।
जुआरियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिमत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


