ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराविशेष ट्रेनों में महिला यात्री पर पुलिस कर्मी रखेंगी नजर

विशेष ट्रेनों में महिला यात्री पर पुलिस कर्मी रखेंगी नजर

कासगंज। त्योहारों के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए महिला पुलिस कर्मी ट्रेन से सफर करने वाली महिला यात्रियों पर नजर रखकर उनकी सुरक्षा करेंगी। विशेष...

विशेष ट्रेनों में महिला यात्री पर पुलिस कर्मी रखेंगी नजर
हिन्दुस्तान टीम,आगराThu, 05 Nov 2020 10:16 PM
ऐप पर पढ़ें

त्योहारों के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए महिला पुलिस कर्मी ट्रेन से सफर करने वाली महिला यात्रियों पर नजर रखकर उनकी सुरक्षा करेंगी। विशेष ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चत करने के लिए जीआरपी के सुरक्षा बल के द्वारा स्क्वॉट किया जा रहा है।

पीआरओ राजेंद्र सिंह ने कहा कि दीपावली के मद्देनजर रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इन गाड़ियों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। इज्जत नगर मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मेरी सहेली योजना में महिला रेलवे सुरक्षा बल एकल महिला यात्रियों पर विशेष नजर रखकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं। महिला हेल्प लाइन का भी प्रचार किया जा रहा है। जिससे विपरीत परिस्थित में महिलाएं 182 पर काल करके मदद मांग सकें। रेलवे स्टेशनों पर लगेज की चेकिंग की जा रही है। जिससे लोग ज्वलनशील पदार्थ लेकर न चलें। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भी लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें