Agra News: साधू की झोंपड़ी से ढाई किमी. दूर मिला महिला का शव

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

Agra News: झोंपड़ी में आग और साधू की हत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साधू की झोंपड़ी और महिला के शव मिलने की जगह में ढाई किलोमीटर का अंतर है। महिला की गुमशुदगी के बाद विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Agra News: साधू की झोंपड़ी से ढाई किमी. दूर मिला महिला का शव

Agra News: झोंपड़ी आग लगने और साधू की हत्या के मामले में पुलिस कई कोण से जांच करने में लगी है। मौका मुआयना करने और घटनास्थल का बारीकी से अवलोकन करने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि, जहां पर साधु की झोंपड़ी में आग लगी है और महिला का शव मिला, उस स्थान की दूरी में करीब ढाई किलोमीटर का अंतर है। महिला के परिजनों की ओर से गुमशुदगी और तहरीर मिलने के बाद सभी पहलुओं पर जांच के लिए बातचीत हुई है। महिला की मौत और साधु की मौत की घटना अलग-अलग हैं, आपस में दोनों में किसी प्रकार का जुड़ाव अभी तक शुरूआती जांच में सामने नहीं आया है, फिर भी गहनता से जांच कर रहे हैं।

उनका कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पता चला है कि, साधु भाय सिंह के परिजन नोएडा से कासगंज आ रहे हैं, जिससे पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दस्तखत नहीं होने पर अब बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsAgra News: साधू की झोंपड़ी से ढाई किमी. दूर मिला महिला का शव