इनर रिंग रोड पर पुलिस लिखी कार सवारों ने युवक को पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share

Agra News - इनर रिंग रोड पर पुलिस लिखी कार सवार लोगों ने भूपेंद्र कुमार और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। भूपेंद्र ने तहरीर दी, लेकिन तीन दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। घटना के समय कार में एक पुलिसकर्मी भी था, लेकिन उसने मदद नहीं की। अंततः पुलिस ने शिकायत के बाद कार्रवाई शुरू की।

इनर रिंग रोड पर पुलिस लिखी कार सवारों ने युवक को पीटा

इनर रिंग रोड पर पुलिस लिखी कार सवार लोगों ने युवक से मारपीट की। तहरीर देने के तीन दिन बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं गई है। छलेसर निवासी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि वह एक अप्रैल की शाम करीब चार बजे पत्नी नेहा देवी के साथ कार से रहनकलां टोल प्लाजा होते हुए फतेहाबाद रोड स्थित एक मेडिकल कॉलेज में भांजी से मिलने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस लिखी एक स्विफ्ट कार में सवार चार-पांच लोगों ने उन पर तंज कसते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि आगे इनर रिंग रोड पर आरोपियों ने उनकी कार ओवरटेक करके रोक ली।

बिना कारण मारपीट कर दी। भूपेंद्र का कहना है कि कार सवार लोग नशे में थे। हैरानी की बात यह रही कि स्विफ्ट कार में वर्दी में एक पुलिसकर्मी भी मौजूद था, लेकिन वह बाहर नहीं निकला। उनको बचाने का प्रयास नहीं किया। पीड़ित भूपेंद्र कुमार के अनुसार घटना की शिकायत उन्होंने डायल 112 पर की। उसके बाद पुलिस पहुंची और चौकी पर तहरीर देने बात कहकर लौट गई। पीड़ित ने छलेसर चौकी पर तहरीर दी, लेकिन तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार को वह अपना प्रार्थना पत्र वापस लेने चौकी पहुंचे, तब जाकर पुलिस हरकत में आई। थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि टोल पर कार पहले निकालने के विवाद की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।