ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आगराकासगंज हिंसा: हाई सिक्योरिटी में पुलिस ने जेल तक पहुंचाया सलीम

कासगंज हिंसा: हाई सिक्योरिटी में पुलिस ने जेल तक पहुंचाया सलीम

तिरंगा यात्रा के बाद हुए दंगे के दौरान चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी सलीम को पुलिस ने न्यायालय पेश कर बीते बुधवार को ही कड़ी सुरक्षा के बीच जेल पहुंचाया। पुलिस की कार्रवाई पूरे...

कासगंज हिंसा: हाई सिक्योरिटी में पुलिस ने जेल तक पहुंचाया सलीम
कार्यालय संवाददाता,कासगंजFri, 02 Feb 2018 01:48 AM
ऐप पर पढ़ें

तिरंगा यात्रा के बाद हुए दंगे के दौरान चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी सलीम को पुलिस ने न्यायालय पेश कर बीते बुधवार को ही कड़ी सुरक्षा के बीच जेल पहुंचाया। पुलिस की कार्रवाई पूरे दिन गोपनीय ढंग से चलती रही। 
पुलिस ने चंदन की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी सलीम पुत्र बरकतउल्ला को बुधवार को गिरफ्तार किया था। इसकी जानकारी एडीजी अजय आनंद ने दी थी। इसके बाद पुलिस ने सलीम की निशानदेही पर बांकनेर गांव के पास झाड़ियों में फेंके गए तमंचे को बरामद कर लिया। पुलिस ने सलीम को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए। पुलिस ने सलीम को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला कारागार पहंुचाया। जेल प्रशासन सलीम पर कड़ी निगरानी रख रहा है। इस बारे में जेल सुपरिंटेंडेंट ने पूछने पर बताया, कि सलीम जेल में बंद है,लेकिन उसे कहां रखा गया है, यह जानकारी नहीं दी जा सकती, ये जेल की आतंरिक सुरक्षा से जुड़ा मामला है।
 
जोखिम के मूड में नहीं थी पुलिस 
पुलिस ने चंदन की हत्या के आरोपी सलीम को गिरफ्तार करने की सिर्फ जानकारी दी थी, मीडिया के सामने उसे नहीं लाया गया था। पुलिस को आशंका थी, कि सलीम को देखकर कहीं जन आक्रोश न पनप जाए। इसलिए पुलिस उसे बेहद गोपनीय तरीके से लेकर घूमती रही। पुलिस उसे बांकनेर के समीप भी लेकर गई, लेकिन इसकी भनक पुलिस के अलावा किसी को नहीं लगी। 

जेल में सतर्कता बरती  
जेल पहुंचने पर भी सलीम को लेकर जिला कारागार प्रशासन ने सलीम को सुरक्षा के बीच रखा है। इस मामले में जेल प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है। किसी प्रकार का जोखिम उठाने के मूड में नहीं दिख रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें