Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsPolice File Reports in Two Violent Assault Cases in Amampur and Bhargain
जानलेवा हमले के मामले में नामजद पर रिपोर्ट

जानलेवा हमले के मामले में नामजद पर रिपोर्ट

संक्षेप: Agra News - अमांपुर थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें आरोपी ने सोते समय धारदार हथियार से हमला किया। दूसरी घटना में भरगैन में झूले के सामान को लेकर विरोध के दौरान लाठी-डंडों से हमला किया गया।...

Sat, 19 Oct 2024 07:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आगरा
share Share
Follow Us on

अमांपुर थाना क्षेत्र में दुकान के बाहर सो रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में देवपुर गांव निवासी मटरू उर्फ राज बहादुर पुत्र खिमाई ने बताया है कि घटना करीब 23 अगस्त की रात करीब साढ़े 12 बजे की है। देवपुर अड्डे पर वह अपनी दुकान के बाहर सो रहा था। तभी गांव का ही दुर्गेश पुत्र जमुनादास पहुंचा, उसने सोते समय उसके गले पर धारदार से प्रहार किया, तभी उसकी नींद टूट गई। आरोपी उसे घायल कर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पटियाली क्षेत्र के भरगैन में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजदों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में शकील अहमद पुत्र मेंहदी हसन निवासी मोहल्ला रोशन महल भरगैन ने बताया है कि गत चार जुलाई को साढ़े आठ बजे वह मुख्य बाजार स्थित अपने प्लॉट में झूले का सामान उतार रहा था। तभी मोहल्ला हसन थोक निवासी मुहम्मद अहमद, मुहम्मद आरिफ पुत्रगण अहमद नफीस उर्फ कालिया, गुलजार नवी पुत्र दीन मोहम्मद, एनुल पुत्र सलामतुल्ला पहुंच गए और झूले का विरोध करने लगा। इसको लेकर कहासुनी हुई, तभी आरोपियों ने पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और लहूलुहान कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।