Agra News: तहसील रोड पर मनमाने ढंग से खड़े 31 वाहनों के चालान काटे
हिन्दुस्तान, आगरा
Agra News: तहसील रोड पर बुधवार को 31 मोटरसाइकिलों के चालान काटे गए और 15500 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। तहसीलदार बलवंत कुमार उपाध्याय और यातायात पुलिस ने रोड पर अनधिकृत रूप से खड़ी बाइकों के खिलाफ यह कार्रवाई की। उन्होंने दुकानदारों को भी निर्देश दिया कि वे सड़क पर किसी भी तरह का वाहनों का अवरोध न करें।

Agra News: तहसील रोड पर मनमाने ढंग से बाइकों को खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध करने वाली बाइकों पर बुधवार को चालान काटने की कार्रवाई की गई। तहसीलदार की मौजूदगी में यातायात पुलिस ने इस दौरान 31 बाइकों के चालान काटकर 15500 रुपये ऑनलाइन शमन शुल्क अधरोपित किया गया। बुधवार दोपहर को तहसीलदार बलवंत कुमार उपाध्याय व यातायात प्रभारी लक्षमन सिंह की टीम को सदर तहसील कासगंज के बाहर रोड पर अनाधिकृत रूप से मोटरसाइकिल खड़ी हुए मिले थे। जिस पर वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई। तहसीलदार उपाध्याय ने इनके अलावा रोड पर धकेल वालों और दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि रोड पर वाहन व ढकेल नहीं लगाए।
यह कार्रवाई आगे की जारी रहेगी।


