बंद मकान में चोरी करने वाला गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

मदन मोहन गेट क्षेत्र में बंद मकान में चोरी करने वाले हिमांशू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिवार शादी समारोह में गया था, जब घर लौटे तो ताला टूटा मिला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे पकड़ा। उसके कब्जे से चार हजार रुपये बरामद हुए हैं। दो अन्य आरोपित फरार हैं।

बंद मकान में चोरी करने वाला गिरफ्तार

थाना मदन मोहन गेट क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपित हिमांशू निवासी मोती कटरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपित अभी फरार हैं। आरोपित के कब्जे से चार हजार रुपये बरामद हुए हैं। घटना 19 अप्रैल की है। पीड़ित परिवार के साथ शादी समारोह में गया था। 20 अप्रैल को जब वह घर लौटा तो ताला टूटा मिला। घर में रखी नगदी और आभूषण गायब थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एसएन मेडिकल कॉलेज के पास से हिमांशू को गिरफ्तार कर लिया।

उसके कब्जे से चार हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसके साथ अमित निवासी मोती कटरा और छोटू निवासी महादेव गली मोती कटरा भी शामिल थे। बरामद रकम उसके हिस्से की थी। पुलिस ने अन्य दोनों फरार आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हिमांशू पर पहले से चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।